Lampago ने इलेक्ट्रिक ट्राइक लॉन्च किया है। Lampago Electric Trike एक कार्गो के विकल्प के रूप में लॉन्च किया गया दिखता है। क्योंकि यह देखने में छोटी कार जैसी दिखती है। डिजाइन बेहद रोचक और देखने में शानदार है, जो रेट्रो लुक के साथ दिया गया है। साथ में इसके कलर्स और डिजाइन एलिमेंट्स इसे बेहद खास लुक देते हैं। इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
आइए जानते हैं इसकी कीमत, और सभी फीचर्स।
1=इसके रियर में दो पहिए लगे हैं जबकि फ्रंट में एक व्हील दिया गया है।
2=पहियो का साइज 10 इंच है। इसमें फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक्स हैं।
3=यह 200 किलो तक लोड ले जा सकती है।
लैम्पागो इलेक्ट्रिक ट्राइक रेट्रो लुक के साथ आती है। इसकी टॉप स्पीड 45KMPH हैं। कंपनी का कहना है कि इसको ऑपरेट करने के लिए किसी तरह के ड्राइविंग या अन्य कोई लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। यह एक थ्रीव्हीलर है जिसका बॉडी डिजाइन गोलाकार है। इसमें दोनों साइड में एक-एक दरवाजा दिया गया है। अंदर दो सीटें हैं जो एक के बाद एक लगाई गई हैं। इसके रियर में दो पहिए लगे हैं जबकि फ्रंट में एक व्हील दिया गया है।
पहियो का साइज 10 इंच है। इसमें फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक्स हैं। इसकी क्षमता की बात करें तो यह 200 किलो तक लोड ले जा सकता है। इसमें छत नहीं दी गई है इसलिए हेल्मेट पहनकर चलाने की आवश्यकता है। यह 60V की 30Ah बैटरी से लैस है। सिंगल चार्ज में यह 70 किलोमीटर तक जा सकती है। मोटर के प्रकार के बारे में यहां जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है, लेकिन इसमें 1,000W तक का आउटपुट मिल सकता है।