दिसंबर में रिलीज होने वाली वेब सीरीज

दिसंबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर काफी गहमागहमी रहने वाली है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और सोनी लिव पर रोमांस, ड्रामा और एक्शन-थ्रिलर की भारी डोज उपलब्ध रहेगी। इनमें हिंदी के अलावा तेलुगु, पंजाबी और अंग्रेजी भाषा का कंटेंट शामिल है।


**द फ्रीलांसर द कन्क्लूजन**

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक्शन-थ्रिलर सीरीज द फ्रीलांसर के पहले सीजन का आखिरी पार्ट रिलीज होगा। इस सीरीज में मोहित रैना, कश्मीरा परदेशी और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

**रीचर सीजन 2**

ली चाइल्ड की फेमस बुक सीरीज की 11वीं पुस्तक "बैड लक एंड ट्रबल" पर आधारित रीचर के दूसरे सीजन को आठ-एपिसोड्स में रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज में जैक रीचर के मुख्य किरदार में एलन रिचसन और उनके साथ मारिया स्टेन, सेरिंडा स्वान और शॉन सिपोस प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

**पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियन्स**

अमेरिकी लेखक रिक रिओर्डन के फ्रिक्शनल नॉवल पर आधारित इस वेब सीरीज की कहानी पर्सी देवताओं के युध्द को दिखाती है। सीरीज में वॉकर स्कोबेल, लिन-मैनुअल मिरांडा, मेगन मुल्ली, टोबी स्टीफंस, वर्जीनिया कुल और ग्लिन टरमैन जैसे कलाकार है।

**ग्योंगसेओंग क्रिएचर**

यह एक कोरियन पीरियड ड्रामा सीरीज है, जो साल 1945 के एक आतंक से भरे अस्पताल की कहानी दिखाती है। सीरीज में पार्क सियो जून, हान सो ही, वाई हा जून, क्लाउडिया किम, किम हे सूक और जी वू जैसे सितारे शामिल हैं।

**व्हाट इफ सीजन 2**

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की एनिमेटेड सीरीज 'व्हाट इफ' का पहला सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया था। इसमें आयरन मैन, केप्टन अमेरिका और डॉक्टर स्ट्रेंज जैसे फेमस किरदारों को मल्टीवर्स की दुनिया में अलग तरह से दिखाया था। दूसरे सीजन में थैनोस की कैप्टन अमेरिका से लड़ाई और स्कार्लेट विच को भी दिखाया जाएगा।

**बर्लिन**

यह शो मनी हाइस्ट का स्पिन-ऑफ प्रीक्वल है, जिसमें पेड्रो अलोंसो के जीवन के बारे में दिखाया जाएगा, इससे पहले वह अपने भाई प्रोफेसर अल्वा रो मोर्टे के साथ मिलकर काम करता है। सीरीज में मिशेल जेनर, ट्रिस्टन उलोआ, बेगोना वर्गास, जूलियो पेना फर्नांडीज और जोएल सांचेज जैसे कलाकार है।

**इसके अलावा दिसंबर में रिलीज होने वाली अन्य वेब सीरीज में शामिल हैं:**

* **स्वीट होम सीजन 2** (नेटफ्लिक्स)
* **ड्यू ड्रॉप डायरीज सीजन 2** (नेटफ्लिक्स)
* **चमक** (सोनी लिव)
* **एनालॉग स्क्वॉड** (नेटफ्लिक्स)
* **हाई टाइड्स** (नेटफ्लिक्स)
* **हिल्डा सीजन 3** (नेटफ्लिक्स)
* **आई हेट क्रिसमस सीजन 2** (नेटफ्लिक्स)
* **माई लाइफ विद द वाल्टर बॉयज** (नेटफ्लिक्स)
* **वर्ल्ड वॉर 2- फ्रॉम द फ्रंटलाइन** (नेटफ्लिक्स)
* **सिंगल्स इनफरनो सीजन-3** (नेटफ्लिक्स)
* **1670** (नेटफ्लिक्स)
* **एज द

Post a Comment

Previous Post Next Post